Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नीरज चोपड़ा के ओलंपिक मेडल जीतने पर क्या बोल गए गिरिराज सिंह
 Giriraj Singh say on Neeraj Chopra

पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम है. उनकी इस जीत पर बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने उन्हें बधाई दी है.

 पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है. पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता है. यह भारत का पेरिस ओलंपिक में पहला रजत है.

इसी बीच बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने नीरज चोपड़ा को पदक जीतने की बधाई दी है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने स्पोर्ट्स की तरफ बहुत ज्यादा ध्यान दिया है. 

नीरज चोपड़ा के पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने पर गिरिराज सिंह ने कहा, 'यह देश का सौभाग्य है, हम स्वर्ण जीत सकते थे. हम कुश्ती में भी गोल्ड जीत सकते थे लेकिन दुर्भाग्य से विनेश फोगाट इसे हासिल नहीं कर सकीं. 

इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'जब से मोदी सरकार आई हैं, तब से खेल के क्षेत्र में काफी जागरूकता आई है. कांग्रेस ने राजनीति तो की, लेकिन खेल पर कभी ध्यान नहीं दिया.''

नीरज चोपड़ा की माता सरोज देवी ने कहा, 'हम बहुत खुश हैं, हमारे लिए रजत पदक भी स्वर्ण पदक जैसा है. हम बहुत खुश हैं.' वहीं, उनके पिता सतीश कुमार ने कहा, "सभी का अपना दिन होता है, आज अरशद का दिन था उन्होंने स्वर्ण पदक जीता. हम दूसरी बार ओलंपिक में जैवलिन में मेडल जीते हैं, यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है."

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीरज को बधाई देते हुए लिखा, "असाधारण एथलीट नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में उनकी अद्भुत उपलब्धि और रजत पदक जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई. वह कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतरता के प्रतीक हैं. उनकी सफलता से पूरा देश प्रसन्न है."

 

 

 

MadhyaBharat 9 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.