Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सुकेश ने वीडियो लीक होने पर एलजी को लिखा पत्र
new delhi, Sukesh , LG ,video leaked

नई दिल्ली। ठगी के मामले में मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने उपराज्यपाल (एलजी) विनय कुमार सक्सेना को एक बार फिर चिट्ठी लिखी है। उसने इस बार एलजी से जेल का वीडियो लीक होने के मामले में शिकायत की है। सुकेश का आरोप है कि दो जेल अधिकारियों ने इस वीडियो को लीक किया है, जिसमें वह धमकी देते और परेशान करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही सुकेश ने इन दोनों जेल अधिकारियों को 5.50 लाख रुपये रिश्वत देने का भी आरोप लगाया है।

 

उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी में सुकेश ने कहा है कि तीन-चार दिन पहले एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया गया, जिसमें कुछ जेल अधिकारी उसके बैरक का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। उसने आरोप लगाया कि यह वीडियो असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट दीपक शर्मा और डिप्टी सुपरिटेंडेंट जयसिंह ने लीक किया है।

इस वीडियो में दीपक शर्मा और जयसिंह सुकेश को परेशान करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसने कहा कि जेल में जांच होना एक रूटीन प्रोसेस है। दीपक शर्मा और जयसिंह ने जांच के अगले दिन सुकेश को कहा कि तुमने सत्येंद्र जैन को सपोर्ट किया अब तुम्हारी बारी है। हम वीडियो पब्लिक डोमेन में जारी कर देंगे। इसके बाद मैंने अलग-अलग, अथॉरिटी न्यायालय और एलजी कार्यालय को शिकायत दी है।

 

उल्लेखनीय है कि सुकेश रसूखदार लोगों को राजनीतिक मदद पहुंचाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में लंबे समय से जेल में बंद है। इस मामले में सुकेश के साथ कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी जांच के घेरे में है। अभिनेत्री नोरा फतेही ने जहां सरकारी गवाह बनने की अर्जी दी है, वहीं अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस ईडी द्वारा दाखिल किए गए आरोप पत्र में मुख्य आरोपित है। फॉर्टिस हेल्थ केयर के प्रमोटर सिंह बंधुओं को जेल से रिहा करने के नाम पर व अन्य कई लोगों से ठगी करने के मामले में सुकेश जेल में बंद है।

MadhyaBharat 1 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.