Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस ने राज्यसभा से किया वॉकआउट
new delhi, Congress walkout, Rajya Sabha

नई दिल्ली। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान की गई उनकी टिप्पणी के कुछ अंश गैर-संवैधानिक तरीके से हटा दिये गये । इस मुददे पर कांग्रेस सांसदों ने राज्यसभा से बहिर्गमन भी किया।

इस मुद्दे पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के जवाब देने से पहले ही कांग्रेस सांसद सभापति के आसान के करीब आकर नारेबाजी करने लगे। सभापति के कई बार रोकने के बाद भी सांसद नासिर हुसैन, इमरान प्रतापगढ़ी, केतकरजी, राजीव रंजन, रणदीप सुरजेवाला, जयराम रमेश, तुलसी, केसी वेणुगोपाल, प्रदीप भट्टाचार्य, नीरज डांगी, दीपेंद्र हुड्डा नहीं माने वह लगातार सदन में शोर मचाते रहे। जिसके बाद धनखड़ ने इन सांसदों को सदन की कार्यवाही से बाहर करने के लिए नेम कर दिया। इसके बाद खड़गे सहित कांग्रेस के सांसदों ने सदन से वॉक आउट किया।

उल्लेखनीय है कि सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि विपक्षी सांसद लगातार संसदीय गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता बिना किसी आधार के आसान को लेकर आरोप लगा रहे हैं।

MadhyaBharat 10 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.