Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री ने साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर पुट्टपर्थी का वर्चुअली उद्घाटन किया
new delhi, PM virtually inaugurates ,Sai Heera Global Convention Center

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह में दुनिया भर के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु मौजूद रहे। श्री सत्य साईं सेंट्रल ट्रस्ट ने पुट्टपर्थी स्थित प्रशांति निलयम में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस सेंटर का निर्माण किया है।

प्रशांति निलयम श्री सत्य साईं बाबा का मुख्य आश्रम है। समाजसेवी श्रीरयुको हीरा द्वारा प्रदत्त यह कन्वेंशन सेंटर सांस्कृतिक आदान-प्रदान, आध्यात्मिकता और वैश्विक सद्भाव को बढ़ावा देने वाले दृष्टिकोण का एक प्रमाण है। यह विविध पृष्ठभूमि वाले लोगों को एक साथ आने, आपस में जुड़ने और श्री सत्य साईं बाबा की शिक्षाओं के बारे में जानने हेतु एक उपयुक्त वातावरण प्रदान करता है।

इसकी विश्वस्तरीय सुविधाएं एवं अवसंरचना सम्मेलनों, सेमिनारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को सुविधाजनक बनायेंगी, जिससे जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के बीच आपसी संवाद एवं समझ को बढ़ावा मिलेगा। इस विशाल परिसर में ध्यान कक्ष, शांत उद्यान और आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

MadhyaBharat 4 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.