Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा हुआ
जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा हुआ

अब तक 6 जवान शहीद हुए, बचाव कार्य जारी  

 

जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। आईटीबीपी के जवानों के लेकर जा रही बस नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक 6 जवान शहीद हुए हैं। बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी। बस में कुल 39 जवान सवार थे, जिनमें आईटीबीपी के 37 जवान और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान थे। दरअसल, ITBP के 39 जवानों सवार थे जिनमें से 37 ITBP जवानों और जम्मू-कश्मीर के 2 पुलिसकर्मियों को ले जा रही एक सिविल बस का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के बाद बस सड़क किनारे नदी के किनारे गिर गई। ये सभी सैनिक अमरनाथ यात्रा से अपनी ड्यूटी खत्म कर चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। हादसे में बस के चिथड़े उड़ गए हैं। इस हादसे में 6 जवानों की जान चली गई है और 30 जवान घायल हुए हैं। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अमरनाथ यात्रा के लिए ड्यूटी पर गए आईटीबीपी के जवानों को ले जा रही बस पहलगाम के चंदनवाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य जारी है। कुछ जवानों को बचाया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। सभी जवान अमरनाथ यात्रा ड्यूट से लौट रहे थे। बस जिस नदी में गिरी है, उसे स्थानीय लोग लिद्दर दरिया है, जिसका बहाव काफी तेज है। हादसे में एक दर्जन के करीब आइटीबी कर्मियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। 

MadhyaBharat 16 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.