Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
तमिलिसाई सौंदरराजन भाजपा में हुईं शामिल
new delhi, Tamilisai Soundararajan , joins BJP

नई दिल्ली। तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन बुधवार को दोबारा से भाजपा में शामिल हो गईं। चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई और जी किशन रेड्डी की मौजूदगी में तमिलिसाई सौंदरराजन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने दो दिन पहले ही तेलंगाना के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा कि वे चुनाव लड़ना चाहती हैं और इस बारे में उन्होंने पार्टी को भी जानकारी दी है। उन्होंने पार्टी से जुड़ने की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज दिन के कठिन निर्णय और सुखद निर्णय का दिन है। तमिलनाडु में कमल निश्चित रूप से खिलेगा। इसके लिए वे दिन रात मेहनत करेंगी।

62 साल की तमिलिसाई ने नवंबर 2019 में तेलंगाना के दूसरे राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। तेलंगाना के राज्यपाल पद के साथ ही उन्हें फरवरी 2021 में पुडुचेरी के उपराज्यपाल का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। माना जा रहा है कि तमिलिसाई को भाजपा पुडुचेरी की एकमात्र लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती हैं। फिलहाल यह सीट कांग्रेस के पास है।

MadhyaBharat 20 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.