Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बजट में कुछ सामान हुए सस्ते कुछ महंगा
new delhi, items became cheap, budget

 

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट संसद के पटल पर रखते हुए कुछ सामानों को आम लोगों के लिए सस्ता कर दिया है। अमृत काल का बजट लोकसभा में पेश करते हुए सीतारमण ने बुधवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है, जो उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखने की कोशिश की है। वित्त मंत्री ने सिगरेट पर आकस्मिकता शुल्क बढ़ाकर 16 फीसदी कर दिया है।

बजट में आम लोगों की निगाहें इस बात पर रहती हैं कि कौन-सी चीज सख्ती हुई और कौन-सी महंगी। हर साल बजट में कुछ चीजों पर टैक्स और आयात शुल्क में बदलाव होता रहता है। इसका प्रभाव कई चीजों पर पड़ता है। इसी प्रक्रिया में कई चीजें सस्ती, तो कई महंगी हुई हैं।

 

बजट में यह हुआ सस्ता

 

कुछ मोबाइल पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है। इलेक्ट्रिक कार भी होंगी सस्ती। बजट में लिथियम आयन बैटरी के आयात पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है। टीवी सस्ता होगा, इम्पोर्ट ड्यूटी कम होगी। इलेक्ट्रिकल सामान भी सस्ता होगा। टेलीविजन के ओपन सेल के कलपुर्जों पर सीमा शुल्क घटाकर 2.5 फीसदी किया गया है।

लैब-निर्मित हीरे के सीड्स पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है। रबर पर भी ड्यूटी कम की गई है। इससे खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे।

बजट में ये हुआ महंगा

 

चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है, जिससे चांदी कुछ महंगी होगी। सिगरेट पर आकस्मिकता शुल्क को बढ़ाकर 16 फीसदी किया गया है, जिससे सिगरेट महंगी होगी। चिमनी, कुछ मोबाइल फोन और कैमरे के लैंस, सोना, चांदी और प्लेटिनम महंगा होगा।

MadhyaBharat 1 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.