Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जनता का भरोसा जीतना कांग्रेस के लिए जरूरी : खड़गे
new delhi, Congress , Kharge

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जनता के बीच रहना, उनके मुद्दों को उठाना व उनका भरोसा जीतना कांग्रेस के लिए जरूरी है।

 

खड़गे ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विभिन्न विभागों व अग्रिम संगठनों से चर्चा के दौरान कहा कि आम चुनाव में हम वहां सफल रहे, जहां हमने जनता के बीच काम किया। हालांकि हम वहां फेल रहे, जहां हमने केवल जनसभाएं कीं। अगर हम जनता के साथ नहीं घुले मिले, उनके बीच काम न करें तो हम उसका भरोसा जीत लेने की आशा नहीं कर सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस को जनता के बीच रहना ही होगा।

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकलने वाले हैं। यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। राहुल गांधी लगातार देश की जनता से जुड़ रहे हैं। उनसे संवाद कर रहे हैं और हमें मिलकर जनता के मुद्दों का समाधान निकालना है।

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के नेतृत्व में 2004 और 2009 में लगातार दो बार हम सब मिल कर भाजपा को पराजित कर चुके हैं। बस हमें अपनी ताकत को पहचान कर, अपने विचारों पर एक होकर कायम रहना है।

MadhyaBharat 10 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.