Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
महिला आरक्षण बिल के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठीं के. कविता
new delhi,  hunger strike, Reservation Bill

नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और भारत राष्ट्र समिति दल की नेता के. कविता शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठीं।

इस मौके पर के. कविता ने कहा कि महिला आरक्षण बिल महत्वपूर्ण है। इसे जल्द लाने की जरूरत है। जब तक यह विधेयक संसद में पेश नहीं किया जाता है, तबतक इसकी मांग नहीं रुकेगा। विधेयक राष्ट्र के विकास में सहायक होगा।

इस दौरान उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से संसद में इस विधेयक को पेश करने का अनुरोध किया। जंतर-मंतर पर आयोजित धरने में विपक्षी दलों और अन्य महिला संगठनों ने भाग लेकर पूरे भारत से महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया है।

प्रदर्शन में माकपा महासचिव सीताराम येचुरी भी शामिल हुए। प्रदर्शन में शामिल हुए अन्य नेताओं में समाजवादी पार्टी की नेता सीमा शुक्ला, तेलंगाना की शिक्षा मंत्री सविता इंद्रा रेड्डी और राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री सत्यवती राठौर शामिल रहीं।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के अतिरिक्त नरेश गुजराल (अकाली दल), अंजुम जावेद मिर्जा (पीडीपी), शमी फिरदौस (एनसी), सुष्मिता देव (टीएमसी), केसी त्यागी (जेडीयू), सीमा मलिक (एनसीपी), नारायण के (सीपीआई), श्याम रजक (आरएलडी), प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना) ने प्रदर्शन में शामिल होने की सहमति जताई है।

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय शनिवार को के. कविता से शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ करने वाली है।

महिला आरक्षण बिल संविधान के 85वें संशोधन का विधेयक है। इसके अंतर्गत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटों के आरक्षण का प्रावधान रखा गया है।

MadhyaBharat 10 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.