Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
हर भारतीय के रगों में रचा-बसा है वसुधैव कुटुम्बकम का भाव : नड्डा
haridwar,  Vasudhaiva Kutumbakam , Nadda

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि वैचारिक पृष्ठभूमि के अंतर्गत हर भारतीय के रगों में वसुधैव कुटुम्बकम् का भाव रचा बसा है। भारत इन दिनों सम्पूर्ण विश्व में एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य की दिशा में मानवता के लिए कार्य कर रहा है। भारत की सोच विकास को प्राप्त करना और साथ ही अपनी विरासत को संभाल कर रखना है।

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने बतौर मुख्य अतिथि रविवार को यहां हरिद्वार स्थित देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में जी-20 की थीम वसुधैव कुटुम्बकम् विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यानमाला को संबोधित कर ते हुए ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि आचार्यश्री जैसे विरले लोग हैं, जिन्होंने करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव के लिए कार्य किया है। आचार्यश्री के सामाजिक, आध्यात्मिक आंदोलन से हम बदलेंगे, युग बदलेगा जैसे आदर्श वाक्य को अपना कर मैंने जीवन में बहुत कुछ पाया है। उन्होंने कहा कि देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में योग, आयुर्वेद आदि विषयों में हो रहे अनुसंधान मानवता के विकास की दिशा महत्वपूर्ण पहल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आचार्य श्री ने हम बदलेंगे, युग बदलेगा का मंत्र देकर समाज में जो जन जागृति लाने का पुनीत कार्य किया, इसके लिए आने वाली पीढि़यां सदैव उनकी ऋणी रहेंगी। शांतिकुंज ज्ञान चेतना की गंगोत्री है। उन्होंने कहा कि आचार्यश्री ने गायत्री माता व यज्ञ को घर-घर स्थापित करने और सनातन संस्कृति को पुनर्भाषित किया है। साथ ही उनके सिद्धांतों पर गायत्री परिवार द्वारा साधना, शिक्षा, स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण, जनशक्ति का संरक्षण और युवाओं को संगठित करने का कार्य किया जा रहा है, यह अतुलनीय है। मुख्यमंत्री ने जी-20 की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

इससे पूर्व देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि एकता, समता, शुचिता व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण करता है। भारतीय इतिहास को हमारे ऋषियों ने संवारा है। उन्होंने कहा कि हम रहें या न रहें, लेकिन देश हमेशा रहेगा, इसलिए देश के गौरव व उत्थान के लिए हर संभव कार्य करना चाहिए।

इससे पूर्व नड्डा और श्रीमती मल्लिका नड्डा आदि ने विवि परिसर में लालचंदन का पौधा रोपा। इसके बाद उन्होंने प्रज्ञेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की। नड्डा, श्रीमती नड्डा और मुख्यमंत्री ने शौर्य दीवार पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की रक्षा में अपने सर्वोच्च बलिदान करने वाले सैनिकों के बलिदान को नमन किया। तदुपरांत भारत के प्रथम बाल्टिक सेंटर का अवलोकन किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, मुख्यमंत्री धामी और मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिह्न, युगसाहित्य, गंगाजली आदि भेंटकर सम्मानित किया। वियतनामी भाषा में पुस्तक मैं क्या हूं आदि सहित ई न्यूज लेटर रिनांसा, इंटरडिसप्लीनरी जनरल आफ यज्ञ रिचर्स आदि का विमोचन किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी भाजपा दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश सहप्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, सांसद नरेश बंसल, सांसद डॉ कल्पना सैनी, केबीनेट मंत्री डॉ. धनसिंह रावत, मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक मदन कौशिक, मेयर ऋषिकेश श्रीमती अनिता ममगई सहित अनेक गण्यमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके पश्चात नड्डा सपरिवार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचे और अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ प्रणव पण्ड्या और शैल दीदी से भेंटकर आशीष प्राप्त किया।

MadhyaBharat 27 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.