Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
नूंह हिंसा में दो पुलिस कर्मियों समेत पांच की मौत
chandigarh, Five  killed , Nuh violence

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि नूंह में फैली हिंसा के बाद अब तक प्रभावित क्षेत्र में पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें दो पुलिस कर्मचारी हैं। हिंसा की घटनाओं के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में एक उच्च स्तरीय बैठक ली, जिसमें गृहमंत्री अनिल विज तथा राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, गृह सचिव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरुग्राम और नूंह में हर साल धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस साल भी इस आयोजन के तहत सोमवार को यात्रा निकाली गई। कुछ लोगों ने साजिश के तहत यात्रा और पुलिस पर पथराव किया, जिससे यात्रा बाधित हुई। यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। कुछ ही पलों में यह हिंसा भड़क गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के बाद एडीजीपी सीआईडी, एडीजपी लॉ एंड आर्डर व अन्य पुलिस अधिकारियों को वहां भेजा गया।

उन्होंने बताया कि अब तक केंद्रीय सुरक्षा बलों की 16 तथा हरियाणा पुलिस की 30 कंपनियों को मेवात में तैनात किया गया है। नूंह तथा आसपास के जिलों में हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। आज की बैठक में सभी प्रभावित जिलों के ताजा हालात की समीक्षा की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 44 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें 70 व्यक्तियों को नामजद किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इस हिंसा में कुछ बाहरी लोग भी शामिल थे। इस हिंसा में हुए जानी व माली नुकसान की रिपोर्ट भी मांग ली गई है। प्रदेश सरकार मृतकों के आश्रितों को जहां मुआवजा देगी, वहीं माली नुकसान की भरपाई भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि शांति वार्ता कमेटियों द्वारा लगाताार लोगों से मुलाकात करके हालात को सामान्य किया जा रहा है।

MadhyaBharat 1 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.