Since: 23-09-2009

  Latest News :
केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में चार्जशीट दाखिल करेगा ईडी.   लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मोस्ट वांटेड शूटर जयप्रकाश गिरफ्तार.   प्रियंका गांधी बोलीं- हमारी सरकार आई तो किसान कर्जमाफी के लिए बनेगा स्थायी आयोग.   अधीर चौधरी ने कहा चुनाव हारा तो राजनीति छोड़ दूंगा.   एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 30 सीनियर क्रू-मेंबर्स को बर्खास्त किया.   पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   महापौर के विरुद्ध लगाई गई चुनावी याचिका खारिज.   मुख्यमंत्री डॉ यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गोविंद मालू के निधन पर जताया दुख.   सब इंस्पेक्टर के पैर में लगी गोली.   आरजीपीवी घोटाले में नया खुलासा.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 57 सिविल जजों का किया तबादला.   महादेव सट्टा मामले में ईओडब्ल्यू ने प्रदेश के कई शहरों में दी दबिश.   सीजी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो पलटी एक की माौत.   जनता की सेवा के लिए रहें हमेशा तत्पर: हरिचंदन.   नए सत्र से ”न्योता भोजन” योजना बनेगी और अधिक प्रभावी.  
अडाणी ग्रुप के बहाने राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना
new delhi, Rahul Gandhi , Adani Group

मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुंबई में कहा कि अडाणी ग्रुप पर लगे आरोपों की जेपीसी जांच की जानी चाहिए। राहुल गांधी ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि गौतम अडाणी ने भारत से अरबों रुपये विदेश भेजे और फिर उन्हीं रुपयों को वापस भारत लाकर विभिन्न योजनाओं में लगाया है। राहुल गांधी ने कहा कि इसका पता चलना चाहिए कि वह रुपया किसका है।

 

 

राहुल गांधी मुंबई में इंडिया अलायंस की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए गुरुवार को मुंबई पहुंचे। इसके बाद राहुल गांधी ने होटल ग्रांड हयात में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी ने शेयरों के लिए अरबों डॉलर का इस्तेमाल किया। सवाल यह है कि यह पैसा किसका है? अडाणी का या किसी और का? इसकी जांच होनी चाहिए।

 

 

राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहला सवाल उठता है- ये पैसा किसका है? ये पैसा अडाणी का है या किसी और का? इसके पीछे का मास्टरमाइंड विनोद अडाणी सज्जन गौतम अडाणी का भाई है। इस हेराफेरी में दो और लोग भी शामिल हैं। एक सज्जन जिनका नाम नासिर अली शाबान अली है और दूसरे एक चीनी सज्जन जिनका नाम चांग चुंग लिंग है। राहुल गांधी ने कहा कि इन दो विदेशी नागरिकों को भारतीय सुरक्षा के लिए जुड़े संस्थानों में पैठ का अवसर क्यों दिया जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले की जांच हुई और सेबी ने गौतम अडाणी को क्लीन चिट दे दी। जिस शख्स ने अडाणी को क्लीन चिट दी, वो आज अडाणी की कंपनी में डायरेक्टर है। जाहिर है, यहां कुछ गलत हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि हिंडनबर्ग द्वारा अडाणी समूह पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अडाणी ग्रुप ने गुपचुप तरीके से अपने शेयर खरीदकर शेयर बाजार में लाखों डॉलर का निवेश किया। राहुल गांधी ने कहा कि इससे संबंधित खबरें आज भी प्रकाशित की गई है। राहुल गांधी ने इन सभी मामलों की जांच जेपीसी, ईडी और अन्य जांच संस्थानों से कराने की मांग की है।

आज से मुंबई में इंडिया अलायंस की तीसरी बैठक आज से मुंबई में शुरु हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए 28 दलों के वरिष्ठ नेता आज शाम तक मुंबई पहुंच चुके हैं।

MadhyaBharat 31 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.