Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
संभल जाने के लिए निकले राहुल गांधी को पुलिस ने गाजीपुर बार्डर पर रोका
lucknow, Rahul Gandhi,  Ghazipur border
लखनऊ । संभल जाने के लिए निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पुलिस ने गाजीपुर बार्डर पर ही रोक दिया है। उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य कांग्रेस नेता भी हैं। सुबह से ही यहां भारी पुलिस बल तैनात है। कांग्रेस नेता काफी देर तक सड़क पर ही संभल जाने के लिए रुके रहे। इस बीच पुलिस अधिकारियों से कांग्रेस नेताओं ने बात भी की, लेकिन कोई बात नहीं बनी।
 
प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ निकले राहुल गांधी ने पुलिस से कहा कि मैं आपकी गाड़ी में अकेले जाने को तैयार हूं, लेकिन मुझे संभल जाने दिया जाए। राहुल गांधी ने डीजीपी से भी बातचीत की है। इसके बावजूद डीजीपी ने उन्हें जाने से मना कर दिया। उनका काफिला गाजीपुर बॉर्डर पर ही रुका हुआ है।
 
राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, इमरान मसूद, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय आदि बड़े नेता मौजूद हैं। कांग्रेस की ओर से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने देने का प्लान दिया गया। इस प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, अविनाश पांडेय और अजय राय के जाने की बात कही गई। पुलिस प्रशासन की ओर से इस पर भी मंजूरी नहीं मिली। इसके बाद राहुल गांधी की ओर से प्रशासन से अकेले संभल जाने देने का अमुरोध किया गया। हालांकि पुलिस प्रशासन ने अभी तक इसकी परमिशन नहीं दी है।
 
  कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने पुलिस को उनकी गाड़ी में ही बैठकर संभल जाने की बात कही। हालांकि, उनकी मांग पर अभी पुलिस की ओर से स्वीकार नहीं किया गया है।
 
इस बीच एक घंटे से गाजीपुर बॉर्डर जाम है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गाजीपुर बार्डर पर पुलिस की ओर से काफिले को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई है। कई बार कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच काफिला को आगे बढ़ने देने के लिए तीखी नोकझोंक भी हुई। राहुल गांधी के काफिले के सामने पुलिस के जवान बैरिकेडिंग के पीछे कतार लगाकर खड़े हो गए हैं। राहुल गांधी के समर्थन में पूर्णियां सांसद पप्पू यादव भी गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे हैं।
 
गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस के जवानों की ओर से काफिला रोकने से कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हो गए। बैरिकेडिंग पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। वे पुलिस अधिकारियों से बैरिकेडिंग हटाने और काफिला को आगे बढ़ने देने की मांग कर रहते रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संभल में अगर सबकुछ सही है तो फिर बॉर्डर पर पुलिस का पहरा क्यों है? हमें क्यों रोका जा रहा है। वहीं राहुल गांधी संभल जाने पर अड़े हुए हैं।
 
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि प्रशासन की ओर से हमें बॉर्डर पर रोक दिया गया है। कोई कुछ कर नहीं रहा है। हमारी मांग है कि या तो पुलिस प्रशासन हमें आगे बढ़ने दे या फिर हमें डिटेन किया जाए।
 
इस बीच, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहे कांग्रेस या सपा हो, जो संभल पर राजनीति करना चाहते हैं उनका राजनीतिक पतन होगा। अब कांग्रेस के नेताओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जैसे अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं वैसे राहुल गांधी महाराष्ट्र की हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। 
 
MadhyaBharat 4 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.