Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कानपुर में एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश
kanpur, Conspiracy , overturn train ,

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम हो गयी है। जिले के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास लूप लाइन पर रविवार को एक गैस सिलेंडर रखा मिला। यह देखकर लोको पायलट और सहायक लोको पायलटों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया जिससे हादसा टल गया। इसके बाद रेलवे ट्रैक पर रखे गए सिलेंडर को हटवाया गया। सूचना पर सक्रिय हुई रेलवे सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल जांच शुरू कर दी।

 

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि आज (22 सितंबर) जेटीटीएन गुड्स ट्रेन कानपुर से प्रयागराज को जा रही थी। प्रेमपुर स्टेशन के पास लूपलाइन पर लोको पायलट देव आनंद गुप्ता और सहायक लोको पायलट सीबी सिंह ने सिग्नल से कुछ दूर पहले एक सिलेंडर रखा हुआ देखा। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद उन्होंने सभी संबंधित विभागों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही रेलवे आईओडब्ल्यू, सुरक्षाबल सहित अन्य टीमों ने सिलेंडर की जांच की और उसे ट्रैक से हटाया। 

 

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह एक पांच लीटर का खाली सिलेंडर है, जो ट्रैक पर सिग्नल के थोड़ा पहले रखा हुआ था। जीआरपी एवं आरपीएफ ने इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले कानपुर-कासगंज के बीच रेल ट्रैक पर एक गैस सिलेंडर रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश हुई थी। दोनों ही मामलों में जांच चल रही है।विगत करीब 40 दिनों में इस तरह की यह तीसरी घटना है।

 

MadhyaBharat 22 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.