Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
असम राइफल्स ने 10.4 करोड़ रुपये की हेरोइन की बरामद
Assam Rifles ,seized heroin

कछार (असम)। अगरतला सेक्टर असम राइफल्स की राधानगर बटालियन के जवानों ने बुधवार को कछार जिले के कचुद्रमा ग्राम से 2.6 किग्रा हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10.4 करोड़ रुपये आंकी है।

राधानगर बटालियन की जलीउरा कंपनी और कचुद्रमा थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से कछार जिले के कचुद्रमा ग्राम छापा मार कर 2.6 किग्रा हेरोइन बरामद की।यह कार्रवाई मंगलवार को कछार जिला के सदिम बाजार में असम रायफल और सोनाई थाना पुलिस के पकड़े गए तस्करों से की गई पूछताछ के बाद की गई । बरामद हेरोइन की कीमत 10.4 करोड़ रुपये आंकी गयी है। असम रायफल के जवानों ने जब्त हेरोइन को सोनाई थाना पुलिस को सौंप दिया है।

 

उल्लेखनीय है कि इलाके में हाल के दिनों में यह सबसे बड़ी हेरोइन की बरामदगी है। इनपुट से पता चलता है कि मादक पदार्थों की तस्करी से उत्पन्न धन को क्षेत्र में एनएससीएन आईएम की नार्को आतंकवाद गतिविधियों में लगाया जा रहा है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। असम राइफल्स राष्ट्रीय सुरक्षा और नशा मुक्त समाज सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करने में जुटा है।

MadhyaBharat 1 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.