Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती
muradabad, Samajwadi Party,Mayawati

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी(सपा) धर्म व जाति के नाम पर प्रदेश को बांटने का काम कर रही है। मुस्लिम बहुल आबादी वाले मुरादाबाद में सपा ने मुस्लिम प्रत्याशी का टिकट काटकर हिंदू प्रत्याशी को टिकट दे दिया, जबकि बसपा ने मुस्लिम प्रत्याशी को ही मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी का मुसलमान से कोई सरोकार नहीं है।

यह बातें बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की सुप्रीमो एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को मुरादाबाद में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। वह महानगर के लाइनपार स्थित रामलीला ग्राउंड में मुरादाबाद लोकसभा से बसपा प्रत्याशी इरफान सैफी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंची थीं।

 

मायावती ने सपा संसदीय दल के नेता व मुरादाबाद लोकसभा से सांसद डॉ.एसटी हसन का टिकट काटकर हिंदू प्रत्याशी रूचि वीरा को टिकट देने पर सबसे पहले सपा पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियां सांप्रदायिक व देश विरोधी हैं। इसलिए अब भाजपा सरकार को हटाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नेता व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल जुमलेबाजी करते हैं। इन लोगों ने विकास का एक चौथाई प्रतिशत काम भी नहीं किया है।

 

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा धन्नासेठों व पूजीपतियों की पार्टी है। यह सरकार पूंजीपतियों व कॉरपोरेट घरानों के इशारे पर चल रही है। भाजपा सरकार ने देश की सीमाओं को पूरी तरह सुरक्षित नहीं किया है। यह चिंता की बात है। इनकी गलत नीतियों को जनता देख समझ चुकी है। यह लोग साम दाम दंड भेद अपनाकर किसी भी कीमत पर सत्ता में आना चाहते हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मीडिया के ओपीनियन पोल व सर्वे पर भरोसा न करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र जारी करने की बजाय उनकी पार्टी जनता के हित में काम करने में भरोसा करती है।

 

बसपा सुप्रीमो ने उत्तर प्रदेश में अपनी चार बार की सरकार की उपलब्धि गिनाकर कहा कि हमारी सरकार में अपराधी डरते थे। हमने मुसलमानों, दलितों, पिछड़े सबके लिए एक समान रूप से कार्य कर सर्वसमाज का भला किया था। इस मौके पर बसपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइन, मंडल कोआर्डिनेटर रणविजय सिंह, जिलाध्यक्ष डा सुनील आजाद एडवोकेट, मुरादाबाद से बसपा प्रत्याशी इरफान सैफी, संभल के प्रत्याशी सौलत अली मौजूद रहे।

MadhyaBharat 15 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.