Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दिल्ली आबकारी घोटालाः सुप्रीम कोर्ट से बीआरएस नेता कविता को राहत
new delhi,Delhi Excise Scam,  BRS leader Kavita

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में आरोपित बीआरएस नेता के. कविता को राहत दी है। कोर्ट ने के कविता के खिलाफ किसी भी निरोधात्मक कार्रवाई करने पर 26 सितंबर तक रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 26 सितंबर को होगी।

ईडी ने के. कविता को आज यानी 15 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। आज सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट से कहा कि वो के. कविता को 26 सितंबर तक कोई समन जारी नहीं करेंगे। के. कविता से ईडी ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में 11 मार्च को पूछताछ की थी। कविता ने अपनी याचिका में कहा है कि नियमों के मुताबिक एक महिला को ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए नहीं बुलाया जा सकता है। उससे पूछताछ उनके आवास पर होनी चाहिए।

 

जस्टिस अजय रस्तोगी की अध्यक्षता वाली बेंच ने 27 मार्च को कविता की याचिका को पहले से लंबित नलिनी चिदंबरम की याचिका के साथ जोड़ने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कविता को ईडी की ओर से समन जारी करने और किसी अन्य कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इस मामले में सीबीआई ने कविता के सीए बुची बाबू को 8 फरवरी को गिरफ्तार किया था। बुची बाबू पर शराब नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भूमिका निभाने और हैदराबाद स्थित थोक व खुदरा लाइसेंस धारियों और उनके लाभार्थी मालिकों को गलत लाभ पहुंचाने का आरोप है।

MadhyaBharat 15 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.