Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
इजराइल में फंसीं मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा
mumbai, Famous Bollywood actress ,Nusrat Bharucha

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री नुसरत भरुचा इजराइल में फंस गई हैं। वे वहां हाइफ़ा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने गई थीं। यह जानकारी उनकी टीम के एक सदस्य ने दी है।

फिल्म अभिनेत्री नुसरत भरुचा की टीम के सदस्य ने कहा, 'दुर्भाग्य से नुसरत इजराइल में फंस गई हैं। उनसे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नुसरत की टीम ने उनसे आखिरी बार शनिवार दोपहर 12.30 बजे संपर्क किया था। तब वह बेसमेंट में सुरक्षित थीं, लेकिन उसके बाद नुसरत से दोबारा कोई संपर्क नहीं हो पाया है। टीम के सदस्य के अनुसार नुसरत से संपर्क करने और उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

 

दरअसल, इस्लामिक कट्टरपंथी समूह 'हमास' ने शनिवार को अचानक इजराइल पर हमला कर दिया था। हमास के हमले के बाद इजराइल ने भी गाजा में कई हवाई हमले किए हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि दुश्मन को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार हमास के इस हमले में इजराइल में कम से कम एक सौ लोगों की मौत हो गई है और 740 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। इसके जवाब में इजराइल के हवाई हमलों में गाजा में 198 लोग मारे गए और 1,600 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

MadhyaBharat 8 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.