Since: 23-09-2009
'वंदे मातरम', 'भारत माता की जय' के नारे लगे
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हर घर पर तिरंगा फहरा रहा है। वहीं श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा लहराते हुए एक समूह ने 'वंदे मातरम', 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। न्यूज एजेंसी ने इस वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है। जम्मू-कश्मीर में 'हर घर तिरंगा' अभियान बड़ी तेजी से चल रहा है। लोग अपने घरों पर तिरंगा आन-बान-शान के साथ फहरा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में तिरंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर इतना जोश, उत्साह एवं उमंग पहले कभी नहीं देखा गया। लोग इस अभियान को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं और वह देशभक्ति के रंग में डूब गए हैं। कुलगाम, अनंतनाग, सोपोर, श्रीनगर समेत हर जगह तिरंगे के रंग में लोग सराबोर नजर आ रहे हैं।सैकड़ों की संख्या में शिकारा प्रसिद्ध डल झील में शामिल हुए। शिकारों पर तिरंगे लगे हुए थे। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर केंद्र सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। श्रीनगर में रविवार को एक कार्यक्रम में 1850 मीटर से अधिक लंबा एक तिरंगा प्रदर्शित किया गया, जो देश का सबसे लंबा राष्ट्रीय ध्वज है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |