Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जाति पूछकर अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी का अपमान किया है : खरगे
new delhi, Anurag Thakur, insulted Rahul Gandhi

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की जातिगत टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

 

मंगलवार काे लाेकसभा सत्र के दाैरान अनुराग ठाकुर की जातिगत टिप्पणी पर बुधवार काे मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बातचीत में कहाकि जाति पूछकर अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी काअपमान किया है। उन्हाेंने कहा कि सदन में इस तरह से कभी ताना नहीं मारा गया था, अब तक संसद में ऐसा नहीं हुआ है।

 

खरगे ने कहा कि संसद में किसी की जाति नहीं पूछी जा रही है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने जानबूझकर राहुल गांधी का अपमान करने के लिए ऐसा कहा। यह सही नहीं है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने अंतरजातीय विवाह किए हैं। उन्हें खुद को आईने में देखना चाहिए और फिर बोलना चाहिए।

 

 

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने 30 जुलाई को संसद में राहुल गांधी को घेरते हुए कहा था, ''जिसकी जाति का पता नहीं, वो गणना की बात करता है।'' अनुराग ने कहा, ''ओबीसी, जनगणना की बात बहुत की जाती है। माननीय सभापति जी जिसकी जाति का पता नहीं, वो गणना की बात करता है।'' अनुराग ठाकुर की इस टिप्पणी पर लोकसभा में काफ़ी हंगामा हुआ और विपक्षी खेमे ने तीखी आपत्ति जताई। विपक्ष ने कहा कि अनुराग ठाकुर किसी से जाति कैसे पूछ सकते हैं। 

 

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा, ''मैं इनसे (अनुराग ठाकुर) ये पूछना चाहता हूं कि आपने जाति कैसे पूछ ली, ये बताइए बस। आप जाति कैसे पूछ सकते हैं? पूछकर दिखाओ जाति तुम। कैसे पूछोगे जाति तुम। आप जाति नहीं पूछ सकते हैं?'' तत्पश्चात, पीठासीन जगदंबिका पाल ने कहा- कोई इस सदन में किसी की जाति नहीं पूछेगा।

 

 

 

राहुल गांधी संसद में अपने भाषणों के दौरान जातिगत जनगणना की बात करते रहे हैं। बजट पर चल रही बहस के दौरान भी राहुल ने संसद में ये मुद्दा उठाया था।

MadhyaBharat 31 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.