Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बहराइच: पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री योगी से मिला
Bahraich, Victim
  • बहराइच । जनपद में रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए राम गोपाल मिश्रा का परिवार मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। उनके साथ ​विधायक सुरेश्वर सिंह भी थे। उधर, बहराइच जिले में घटना के तीसरे दिन भी इंटरनेट सेवा निलंबित है। फिलहाल, स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।
  • पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के दौरान पूरे घटना से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि उनके साथ न्याय होगा। सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इसके अलावा कई विषयों पर पीड़ित परिवार से मुख्यमंत्री की वार्तालाप हुई है।
  • हालात तनावपूर्ण, फोर्स तैनात
  • जनपद बहराइच में हुए बवाल के बाद महसी और आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण हालात हैं। उपद्रवियों से निपटने के लिए पीएसी, आरएएफ के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी यह मिली है कि बीतीरात को एक धार्मिक स्थल, कुछ दुकानों और घरों को निशाना बनाया गया लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के चलते उपद्रवियों के मंसूबों पर पानी फिर गया। पूरे जिले में इंटरनेट सेवा निलंबित है। पुलिस के अधिकारी लगातर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं।
  • परिजनों का आरोप, पुलिस की लापरवाही से हुई हत्या
  • पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से ये हत्या की घटना हुई है, हमें दोषियों का एनकाउंटर चाहिए। मृतक रामगोपाल मिश्रा की मां ने रोते हुए कहा कि मेरा बेटा तो चला गया, अब हम क्या करेंगे। हमें बस न्याय मिलना चाहिए। जैसे बेटे को मारा गया है, वैसी उनको (हत्यारों) सजा मिले। रामगोपाल के भाई ने कहा कि हम पुलिस की कार्यवाही से खुश नहीं हैं।
  •  
  • छह माह पूर्व हुई थी शादी
  • भाई ने बताया कि रामगोपाल की महज छह महीने पूर्व ही शादी हुई थी। पति की मौत से पत्नी रोली का हाल रो—रोकर बेहाल है। पत्नी ने सरकार से मांग की है कि आरोपित का एनकाउंटर होना चाहिए।
  • प्रभावित क्षेत्रों में रखी जा रही पैनी नजर
  • पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला का कहना है कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। इंटरनेट सेवा अभी बहाल नहीं की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से छह कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ तथा स्थानीय पुलिस जवान और अधिकारी मुस्तैद हैं। चार आईपीएस रैंक के अफसर भी तैनात किए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में पैनी नजर रखी जा रही है।
MadhyaBharat 15 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.