Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मणिपुर हिंसा मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव लाना चाहती है कांग्रेस
new delhi,Congress, Manipur violence issue

नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मणिपुर जल रहा है लेकिन केन्द्र सरकार इस मुद्दे पर चुप है। चौधरी ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस मणिपुर हिंसा पर सदन में चर्चा चाहती है। इसीलिए कल हम स्थगन प्रस्ताव लाना चाहते हैं।

चौधरी ने कहा कि बीते ढाई महीने से मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक शब्द नहीं बोला है। अब समय है जब उन्हें संसद में इस मुद्दे पर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि संसद के मानसून सत्र में मणिपुर हिंसा के साथ-साथ बालासोर हादसे, महंगाई, बेरोजगारी, इंडो-चीन स्थिति और इंडो-चीन ट्रेड में जो असंतुलन हो रहा है, उस पर चर्चा हो।

 

उल्लेखनीय है कि कल (गुरुवार) से संसद का मानसून सत्र शुरु हो रहा है। इस सत्र में कांग्रेस सहित विपक्षी दल केन्द्र सरकार को महंगाई, गरीबी, मणिपुर हिंसा सहित अन्य मुद्दे पर घेरना चाहते हैं। कल संसद सत्र शुरु होने से पहले विपक्षी दल राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में बैठक करने के बाद कार्यवाही में हिस्सा लेने जाएंगे।

MadhyaBharat 19 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.