Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन अस्पताल में भर्ती
new delhi, Satyendar Jain ,Tihar Jail bathroom

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन आज सुबह जेल के बाथरूम में गिर गए। जिससे उन्हें चोट लगी। जेल प्रशासन ने उन्हें दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि वह तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर आने के बाद गिर गए थे। इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और इस दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं।

इससे पहले उन्हें सोमवार को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें न्यूरो सर्जन से दिखाया गया था। इस दौरान उनकी तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह काफी कमजोर नजर आ रहे थे। डॉक्टर के अनुसार उनका 35 किलो वजन कम हो गया है।

 

तिहाड़ जेल के प्रवक्ता अरविंद कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 6:00 बजे डॉ सतेंद्र जैन जेल अस्पताल के बाथरूम में फिसल कर गिर गए। फिर डॉक्टरों ने उनकी जांच की। पीठ, बाएं पैर और कंधे में दर्द की शिकायत के कारण उन्हें आगे डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें कमजोरी की शिकायत थी। जिसके कारण उन्हें जेल के अस्पताल में निगरानी के लिए रखा गया था।

 

इस बीच गुरुवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि “ जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है। उस तानाशाह की एक ही सोच है - सबको खत्म कर देने की, वो सिर्फ “मैं” में ही जीता है। वो सिर्फ खुद को ही देखना चाहता है। भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।”

 

उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन करीब एक साल से मनी लांड्रिंग के केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं। पिछले एक साल से उन्होंने केवल फल खाया है और रेगुलर डाइट नहीं ली है। सत्येंद्र जैन ने पहले कोर्ट से यह अपील भी की थी कि वे धार्मिक परंपराओं का पालन कर रहे हैं और मंदिर गए बिना पका भोजन नहीं खाते हैं। वे रोज पहले मंदिर जाते हैं, उसके बाद पका भोजन खाते हैं।

 

सत्येंद्र जैन के पिछले एक साल में स्पाइन से जुड़े दो ऑपरेशन हुए हैं। इसके बावजूद वे अपने नियमानुसार पका भोजन छोड़ दिए हैं और सिर्फ फल व कच्ची सब्जियों पर निर्वाहन कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार पका भोजन न लेने की वजह से उनको सीवियर मैस्कुलर लॉस हुआ है। इस स्थिति को मैस्कुलर एट्रॉफी भी कहते हैं। इसकी वजह पिछले एक साल में सत्येंद्र जैन का करीब 35 किलोग्राम वजह कम हो गया है।

MadhyaBharat 25 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.