Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आपदा के समय पीएम मोदी को नहीं आई हिमाचल की याद: प्रियंका गांधी
shimla, PM Modi ,Priyanka Gandhi

शिमला। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत से ऊना जिले के गगरेट में कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम पर हिमाचल की आपदा को अनदेखा करने का आरोप लगाया।

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में भयंकर प्राकृतिक आपदा आई, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी आपदा के समय एक बार भी हिमाचल नहीं आए। आपदा के राहत कार्यों के लिए केंद्र की तरफ से प्रदेश के लिए एक रुपया नहीं आया। मोदी जी ने प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया। सारी राहत प्रदेश सरकार की ओर से दी गई।

 

प्रियंका ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर प्रहार करते हुए कहा कि इन्होंने प्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की। धनबल के साथ चोरों की तरह विधायकों को कभी यहां, कभी वहां छिपाया। यह लोकतंत्र के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध जनता की आंखों के सामने करने की कोशिश हुई। यह हमारे नेताओं की दृढ़ता थी कि सरकार एकजुट रही। जिनको जाना था, धनबल के आधार पर चले गए। भाजपा का सिर्फ एक धर्म सत्ता व संपत्ति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पैसों व धनबल के लिए नहीं, जनता के लिए काम करती है।

 

प्रियंका ने कहा कि मोदी ने 10 सालों से देश की जनता को गुमराह करके रखा है। उन्होंने देश के 22 खरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए माफ किया है, जबकि देश के किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाए। तीन कृषि कानूनों और कर्ज माफी के लिए देश के 600 से ज्यादा किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। आज देश की महिलाओं को घर में मेहमान लाने पर भी शर्म आती है जो सिलेंडर 2014 में 400 रुपये में मिलता था वह आज 1200 रुपये में बिक रहा है। आज न तो विरोध करने वाली मंत्री विरोध कर पा रही हैं और न मोदी जी के मुंह से एक शब्द भी महंगाई के नाम पर निकल पा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि आज देश मे बेरोजगारी चरम पर है। आज देश में 70 करोड़ लोग बेरोजगार हैं। देश में युवा शिक्षित हैं, लेकिन किसी के पास रोजगार नहीं है। देश में 30 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं, जिन्हें कांग्रेस की सरकार बनते ही भरा जाएगा। इसके अलावा नारी न्याय योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को 8500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। ग्रेजुएट युवाओं को प्रतिमाह 8500 रुपये एक साल तक इंटर्नशिप के तौर पर दिए जाएंगे। इसके अलावा किसानों को उनकी फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाएगी।

 

प्रियंका ने आगे कहा कि मोदी सरकार के 10 सालों में लोकतंत्र का नामोनिशान नहीं रहा। सरकारें धनबल से गिराई जा रही हैं। हर जगह, हर स्तर पर जनता के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस की सरकारें लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा के नेता चुनाव आते ही ध्यान भटकाने, धर्म की बातें करने लगते हैं।

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि एक तरफ वह विचारधारा वाली पार्टी है, जिसने देश की जनता को अनेकता में होते हुए एकता के सूत्र में पिरोने का काम कर अपनी जान की कुर्बानी दी तो दूसरी ओर वह विचारधारा वाली पार्टी है, जिसने देश की जनता को धर्म-जाति, हिंदू मुसलमान के नाम पर बांटने का काम किया है। अब फैसला आपको करना है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि जब तक इस देश में एक सभ्य राजनीति स्थापित नहीं होगी तब तक कुछ नहीं बदलेगा। इस देश के लोकतंत्र, संविधान पर आंच नहीं आने देंगे। मोदी सरकार ने विदेश से आने वाले सेब पर टैक्स कम कर दिया, जबकि यहां जीएसटी पर जीएसटी लगाया जा रहा है। कांग्रेस किसानों को मजबूत बनाने का काम करेगी।

MadhyaBharat 28 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.