Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
तेलंगाना के विकास के लिए भाजपा का जीतना जरूरी: शाह
new delhi, BJP

नई दिल्ली/हैदराबाद। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि तेलंगाना के विकास से लिए राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार समय की मांग है।

शाह ने शनिवार को हैदराबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि तेलंगाना में केसीआर की सरकार ने भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति की है। कांग्रेस, बीआरएस और एआईएमआईएम तीनों पार्टियों को सिर्फ अपने परिवार की चिंता है। राज्य का विकास इनकी प्राथमिकता नहीं है।

 

शाह ने कहा कि वह तेलंगाना की जनता से कहना चाहते हैं कि आपने कांग्रेस को मौका दिया वो बीआरएस में शामिल हो गए, बीआरएस को मौका दिया तो उन्होंने भ्रष्टाचार व तुष्टीकरण के अलावा कोई काम नहीं किया। इस बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाइये, हम तेलंगाना निर्माण के लिए जिन युवाओं ने बलिदान दिया, उनके स्वप्नों को पूरा करने का काम करेंगे।

 

शाह ने कहा कि किसी भी सरकार की विश्वसनीयता इससे पता चलती है कि उसने जो वादे किये थे वो पूरे हुए या नहीं। लेकिन केसीआर की सरकार ने तेलंगाना की जनता से किए वादे पूरे न करके केवल घोटाले करने का काम किया है। उन्होंने अपने घोषणा पत्र में 01 लाख नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन 08 से ज्यादा पेपर लीक हुए, भर्तियां तो हुई ही नहीं। केसीआर ने वादा किया था कि वह 40 लाख बच्चों को मुफ्त शिक्षा देंगे, वो भी नहीं हुआ। 07 लाख गरीबों को घर देने का वादा भी नहीं पूरा कर पाए।

 

उल्लेखनीय है कि तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटें हैं। यहां एक ही फेज में 30 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

MadhyaBharat 25 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.