Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
कांग्रेस अग्निवीर योजना के विरोध में उत्तराखंड में निकालेगी पदयात्रा
new delhi, Congress , padayatra

नई दिल्ली। कांग्रेस अग्निवीर योजना के विरोध में उत्तराखंड में पदयात्रा निकालेगी। इस पदयात्रा में पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे।

कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस आलाकमान के साथ उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी नेताओं ने यह निर्णय लिया है।

बैठक के बाद राहुल गांधी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना जैसे अन्याय और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के खिलाफ आवाज उठाएगी और राज्य में पदयात्रा के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित करेगी।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आलाकमान द्वारा ली गई है। बैठक में आगामी रणनीति तैयार की गई। उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं को कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का मार्गदर्शन मिला है। 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी इस बैठक से मजबूत होकर निकलेगी। बैठक में जो सुझाव और कार्यक्रम मिले हैं, उन्हें उत्तराखंड में मजबूती से लागू किया जाएगा।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि अग्निवीर योजना से उत्तराखंड को बड़ा नुकसान हुआ है। उत्तराखंड में अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस पार्टी आगामी दिनों में पदयात्रा निकालेगी। उत्तराखंड कुमाऊं रेजीमेंट और गढ़वाल रेजीमेंट का घर है। उत्तराखंड प्रदेश के हर गांव का नौजवान सेना में जाना चाहता है। मगर भाजपा सरकार ने युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया है। इस यात्रा की जल्द ही पूरी रूपरेखा बनाई जाएगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी करीब 10 दिन यात्रा में शामिल होंगे। प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल होंगी।

MadhyaBharat 13 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.