Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से बस टकराई 5 की मौत
firozabad,Bus collides , truck parked

फिरोजाबाद । आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार देर रात एक बस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में लखनऊ के 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

लखनऊ के मोहद्दीनपुर निवासी संदीप के परिजन और रिश्तेदार, संदीप के बेटे सिद्धार्थ (4) के मुंडन संस्कार और दर्शन के लिए निजी बस से शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन गए थे। देर रात सभी लोग लौट रहे थे। बस लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर क्षेत्र के पास वहां खड़े ट्रक से टकरा गई।

 

सूचना पर यूपीडा टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को बाहर निकलवा कर तत्काल उन्हें शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सक ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी घायलों का उपचार चल रहा है।

 

अपर पुलिस अधीक्षक देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हुई है। सभी लोग बस से मथुरा से लौट रहे थे। बस खराब खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमें बस चालक की लापरवाही सामने आई है। तीन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

MadhyaBharat 9 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.