Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती
lucknow, Choose a government, Mayawati

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को कहा कि इस लोकसभा चुनाव में ऐसी सरकार चुननी है जो बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार करने वाली हो।

मायावती ने डॉ. आंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जारी बयान में मायावती ने देश और खासकर उत्तर प्रदेश में रहने वाले बहुजन समाज के लोगों को बाबा साहब का वह मिशनरी वाक्य याद दिलाया कि अपनी एकजुटता व राजनीतिक शक्ति के बल पर सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करो जिससे तरक्की के तमाम बंद दरवाजे खुल जाते हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब के इस महान उद्देश्य के लिए आजीवन कड़ा संघर्ष व उनके इस मिशनरी संदेश का वर्तमान लोकसभा चुनाव के समय बहुत महत्व है। क्योंकि जातिवादी पार्टियों की यहां अब तक रही सरकारों में न केवल उनके कल्याणकारी संविधान को उसकी मंशा के हिसाब से सही से लागू न करके उसकी उपेक्षा करके गरीब, बहुजन विरोधी काम लगातार किया है। जबकि यूपी में रही बसपा सरकारों में समान्य वर्ग की सरकारी नौकरी पर लगी पाबंदी को हटाकर सर्वसमाज को रोजगार के अवसर दिए।

 

 

मायावती ने कहा कि कांग्रेस का 'गरीबी हटाओं' का नारा सही नीयत व नीति के अभाव में केवल चुनावी स्लोगन बनकर पूरी तरह से विफल रहा। अब बहुजन का यही हाल वर्तमान की भाजपा सरकार में भी हो रहा है। देश में आसमान छूती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी एवं पिछड़ापन का अभिशाप लोगों के जीवन को बद से बदतर बना रहा है जबकि सरकार की गलत नीति व कार्यक्रमों के कारण कुछ मुट्ठीभर अमीरों की अमीरी लगातार बढ़ती जा रही है।

MadhyaBharat 14 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.