Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मुख्यमंत्री याेगी ने फिल्म देखने के बाद उप्र में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ काे किया टैक्स फ्री
lucknow, After watching   film, CM Yogi

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को फिनिक्स प्लासियो में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखी। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने साबरमती की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

 

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने पत्रकारों से कहा कि देशवासियों के सामने सच्चाई लाने का यह एक प्रयास है। अपनी कला के माध्यम से अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विक्रांत मेस्सी और उनकी पूरी टीम ने जो यह सराहनीय प्रयास किया है, इसके लिए प्रदेश वासियों की ओर से उनका हृदय से अभिनंदन। योगी ने कहा कि उन सभी लोगों को जो अक्सर सत्य पर पर्दा डालने का कार्य करते हैं, देश समाज के खिलाफ षड्यंत्र करते हैं, वे विभिन्न स्तरों पर हो सकते हैं लेकिन फिल्म के माध्यम से द साबरमती रिपोर्ट ने उस सच्चाई को सामने लाने का एक सार्थक प्रयास किया है।

 

योगी ने कहा कि हर व्यक्ति जानता है कि साबरमती एक्प्रेस से अयोध्या से गुजरात जा रहे कारसेवकों, जो अयोध्या में एक धार्मिक पूर्णाहुति के बाद वापस गुजरात जा रहे थे, गोधरा स्टेशन के पास जो कुछ भी घटित हुआ था, उस सच्चाई को कैसे झुठलाने का हर स्तर पर प्रयास हो रहा था लेकिन वह सच्चाई सामने आई है। उस सच्चाई पर पर्दा डालने वाले लोग आज भी देश के अंदर बहुत सारे सत्य को अक्सर झुठलाते हैं और बहुत से षड्यंत्रों में लिप्त पाए जाते हैं। उन्हें एक्स्पोज किए जाने की आवश्यकता है। हमे पूरा विश्वास है कि यह एक साहसिक प्रयास साबरमती रिपोर्ट के माध्यम से प्रारम्भ हुआ है। यह हर उस घटना के माध्यम से होना चाहिए जो समाज के खिलाफ, देश के खिलाफ, सरकारों के खिलाफ, राजनीतिक अस्थिरता के लिए, समाज में वैमनश्यता पैदा करने के लिए अक्सर अलग-अलग जिम्मेदार स्तम्भों के स्तर पर या राजनीतिक दलों के अंदर होते रहे हैं। देश की जनता को सच जानने का अधिकार है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म के माध्यम से ही सही, देश की जनता के सामने सत्य को लाने के लिए साबरमती रिपोर्ट की पूरी टीम को बधाई देता हूं। मै कहूंगा कि पूरे देश के लोगों को इस फिल्म को देखना चाहिए। आज मैंने अपने सहयोगियों और जनता जनार्दन के साथ इस फिल्म को देखा है। यह अयोध्या से जुड़ा मामला है। यह फिल्म उस समय और भी जरूरी हो जाती है जब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पीएम मोदी के नेतृत्व में आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हो चुका है।

 

योगी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से इस फिल्म को टैक्स फ्री करेंगे ताकि प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें। फिल्म देखने के मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह, लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी मुकेश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

MadhyaBharat 21 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.