Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री मोदी ने यूके और जापान के साथ की द्विपक्षीय बैठक
new delhi, Prime Minister , UK and Japan

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन से इतर अपने ब्रिटिश समकक्ष ऋषि सुनक और जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठक की।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर साझा करते हुए कहा कि भारत और यूके एक समृद्ध और टिकाऊ ग्रह के लिए काम करते रहेंगे। मोदी ने कहा कि दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मिलकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि हमने व्यापार संबंधों को गहरा करने और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। भारत और यूके एक समृद्ध और टिकाऊ ग्रह के लिए काम करते रहेंगे।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन से इतर अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ सार्थक वार्ता हुई। हमने भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों और भारत की जी20 प्रेसीडेंसी और जापान की जी7 प्रेसीडेंसी के दौरान कवर की गई जमीन का जायजा लिया। हम कनेक्टिविटी, वाणिज्य और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के इच्छुक हैं।

MadhyaBharat 9 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.