Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पहलवानों का दूसरे दिन भी धरना जारी
new delhi, Wrestlers strike , second day, Babit Phogat

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके पहलवानों का भारतीय रेसलिंग महासंघ के खिलाफ गुरुवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान सरकार की ओर से पहलवान बबीता फोगाट खिलाड़ियों से बातचीत के लिए पहुंची और उन्हें शीघ्र मुद्दे का समाधान करने का आश्वासन दिया।

 

बबीता से मिले आश्वासन के बाद यह खिलाड़ी बातचीत के लिए केन्द्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय शास्त्री भवन गए। यहां उनकी अधिकारियों से बातचीत होगी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और अन्य पहलवान आज दूसरे दिन धरने पर बैठे नजर आए। पहलवानों ने भारतीय रेसलिंग महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

 

जंतर-मंतर पर कल के धरने के बाद आज बड़ी संख्या में लोग उनके समर्थन में एकजुट हुए। इस दौरान पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि वह अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने आए हैं। इस दौरान पहलवान विनेश फोगाट ने आरोप लगाया कि हरियाणा के नए बने रेसलिंग फाउंडेशन में भी बृजभूषण शरण जैसे लोग ही लिए जा रहे हैं।

 

इस दौरान भाजपा नेता एवं पहलवान बबीता फोगाट सरकार की ओर से मध्यस्थता के लिए जंतर-मंतर पहुंची। बातचीत के बाद बबीता ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ है। वह कोशिश करेंगी कि उनके मुद्दों का आज ही समाधान हो जाए।

माकपा नेता वृंदा करात भी पहलवानों के समर्थन में वहां पहुंची जिन्हें इन पहलवानों ने मंच से उतर जाने का आग्रह किया। पहलवानों का कहना था कि वह इसे राजनीतिक मंच नहीं बनाना चाहते।

MadhyaBharat 19 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.