Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हम लोगों को मिलकर पहले लोकतंत्र को बचाना है: लालू यादव
patna, , democracy first,Lalu Yadav

पटना/पूर्णिया। पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में शनिवार महागठबंधन की महारैली को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि हम लोगों को मिलकर पहले लोकतंत्र को बचाना है। जब लोकतंत्र बचेगा तभी राजनीति होगी।

लालू यादव ने कहा कि भाजपा पार्टी नहीं है। यह आरएसएस का मुखौटा है। आरएसएस जो चाहता है, वही नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। भारत को बचाने के लिए एकजुटता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हम और नीतीश एक हो गए हैं। देश और संविधान को बचाना है। आज पूर्णिया से संकल्प लीजिए कि किसी के बहकावे में नहीं आकर 2024 के चुनाव में इतिहास दर्ज करेंगे।

महागठबंधन की इस महारैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित कांग्रेस, भाकपा, भाकपा माले, माकपा और हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा के नेता, राजद और जदयू के पदाधिकारी, विधायक, सांसद और सरकार के मंत्री मौजूद हैं।

MadhyaBharat 25 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.