Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पंजाब में किसानों का आंदोलन खत्म
chandigarh, Farmers movement ,ends in Punjab

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की किसान संगठनों के साथ शुक्रवार को हुई बैठक के बाद किसानों ने राज्य में अपना आंदोलन खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बैठक के बाद ऐलान किया कि सरकार जल्द ही गन्ने के दाम बढ़ा देगी और देश में यह दाम अन्य राज्यों के मुकाबले अधिक होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा पुलिस महानिदेशक तथा कई अन्य विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।

गन्ने के दाम में बढ़ोतरी की मांग को लेकर किसान चार दिनों से धरने पर हैं। पंजाब में कई जगह सड़कें तथा रेल लाइनें रोकी गई हैं। जिससे हजारों लोग परेशान हो रहे हैं। किसानों से हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जल्द गन्ना किसानों के साथ-साथ बाढ़ पीड़ित किसानों को भी मुआवजे के रूप में गिफ्ट देंगे। गन्ने के रेट भी बढ़ा दिए जाएंगे। संबंधित विभाग के अधिकारी मेरे साथ मीटिंग में थे, उन्हें आदेश दे दिए गए हैं। मान ने कहा कि किसानों ने सरकार को आश्वासन दिया है कि आगे से वह रेलवे ट्रैक और हाईवे भी जाम नहीं करेंगे।

सीएम मान ने कहा कि किसानों के साथ सहमति बनने के बाद शनिवार को चीनी मिल मालिकों को बैठक के लिए बुलाया है। मिलों की तरफ बकाया राशि भी किसानों को दिलवाई जाएगी। मान ने कहा कि मिल मालिक सिर्फ चीनी से ही पैसा नहीं कमा रहे। उन्हें गन्ने से अन्य कई तरह की आमदनी है। उन्होंने कहा कि मिल मालिकों के साथ-साथ किसानों को कोई नुकसान न हो, इसलिए किसानों के साथ आज बैठक की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि धरना-प्रदर्शन से आम लोग विरोधी हो जाते हैं। किसान उनसे बातचीत के लिए सीधे मिलने आ सकते हैं, अगर सरकार फिर भी उनकी बात नहीं मानती है तो वह प्रदर्शन कर सकते हैं। इस तरह से सड़कें और ट्रेनें बंद होने से आम लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। मान ने कहा कि लोगों को परेशान करके सरकार से बात करना अच्छी बात नहीं है। किसान नेता मंजीत राय समेत आठ नेता बैठक में मौजूद रहे। बैठक में आश्वासन मिलने के बाद ही किसानों ने रेलवे ट्रैक खोला।

MadhyaBharat 24 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.