Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
चेहरे पर अकड़ और हाव-भाव से बेखौफ होकर कोर्ट में पेश हुआ शाहजहां
kolkata, Shahjahan appeared , face and expressions.

कोलकाता। संदेशखाली मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता शेख शाहजहां को बशीरहाट कोर्ट ने 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। राज्य सीआईडी अब इस मामले की जांच करेगी और उससे पूछताछ करेगी। इसके पहले पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने सीआईडी अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें शाहजहां के खिलाफ मामले को आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

वहीं, गुरुवार को जब शेख शाहजहां को बसीरहाट कोर्ट में पेश किया गया तो उसके चेहरे पर अकड़ थी और बेखौफ तरीके से वह कोर्ट में नजर आया। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि शाहजहां लाट साहब की तरह आगे-आगे चल रहा है और पुलिस के आला अधिकारी उसके पीछे-पीछे चल रहे हैं। यहां तक कि वह उंगली उठाकर पीछे चल रहे पुलिस अधिकारियों को निर्देश भी देता नजर आया है। इससे बंगाल पुलिस का उसके प्रति रवैये पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

राज्य सीआईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर बशीरहाट जिला पुलिस के मामले को सीआईडी ने अपने अंदर ले लिया है। जांच के सारे दस्तावेज लिए गए हैं और अब सीआईडी के अधिकारी ही इस मामले की जांच को आगे बढ़ाएंगे।

MadhyaBharat 29 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.