Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मोदी के प्रधानमंत्री रहते आरक्षण को कोई हाथ नहीं लगा सकता : अमित शाह
sitapur,  Modi is Prime Minister, Amit Shah

सीतापुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक चुनावी जनसभा में विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि आरक्षण समाप्त करने का कांग्रेस, सपा और बसपा भ्रम फैला रही हैं। जब तक मोदी प्रधानमंत्री हैं, आरक्षण को कोई हाथ नहीं लगा सकता है। कांग्रेस और सपा तुष्टीकरण की राजनीति करती हैं। मोदी ने सबको न्याय देने का काम किया है।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने सीतापुर क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा के समर्थन में लहरपुर के पक्का तालाब मैदान में गुरुवार को चुनावी जनसभा कहा कि मोदी की सरकार बनने पर राम मंदिर बनकर तैयार हुआ। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर भाजपा ने अपना वादा पूरा किया। कांग्रेस, सपा और बसपा ने 70 साल तक राम मंदिर मुद्दे को लटकाते, अटकाते रखा। वोटबैंक की वजह से राहुल, सोनिया, डिम्पल व अखिलेश राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में निमंत्रण मिलने के बावजूद नहीं आए। इसलिए ध्यान रखना सीतापुर के लोगों, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में न जाने वालों को वोट नहीं देना।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर कश्मीर को हमेशा के लिए अपना बना लिया है। पीएम मोदी ने आतंकवाद को भी खत्म करने का काम किया है। देश में पहले आलिया मालिया और जमालिया घुस आते थे। अब ऐसा नहीं है। विपक्ष के नेता खड़गे कहते हैं कि उत्तर प्रदेश व राजस्थान के लोगों को कश्मीर से क्या मतलब ? उन्हें कश्मीर की समझ नहीं है। जोश भरते हुए उन्होंने कहा देश का युवा कश्मीर के लिए अपनी जान दे देगा। उन्होंने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है आतंकवाद को खत्म करना और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना।

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने कहा कि मोदी ने ज्ञान (GYAN) की आराधना की है। GYAN के बारे में समझाते हुए उन्होंने कहा कि गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति। मोदी ने इन चार वर्गों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। शाह ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में सपा के गुंडे जमीन पर कब्जा करते थे। उत्तर प्रदेश में दंगे हुआ करते थे। बिजली नहीं आती थी। मगर 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद गुंडे-माफिया प्रदेश से पलायन कर चुके हैं। आज बिजली भरपूर मिल रही है। डबल इंजन की सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकलने का काम किया है। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन, 12 करोड़ लोगों को इज्जत घर, 10 करोड़ माता-बहनों को गैस सिलेंडर देने का काम किया है। आज 14 करोड़ लोगों के घरों में नल से जल आ रहा है।

 

जनसभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने भी संबोधित किया।

MadhyaBharat 2 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.