Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नितीश कुमार जुटे 2024 के लोकसभा की तैयारियों में
नितीश कुमार जुटे 2024 के लोकसभा की तैयारियों में

बिहार सीएम ने कहा हम मुख्य मोर्चा बनना चाहते हैं, तीसरा मोर्चा नहीं

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे। नितीश कुमार ने 2024 की तैयारियां शुरू  कर दी हैं।  नितीश लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करने की कवायद में जुटे हैं। नितीश दिल्ली में  एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिले।जहां उन्होंने कहा   भाजपा के  लोग कोई काम नहीं कर रहे हैं। सबको  एकजुट होना जरूरी है। मैं बस इतना चाहता हूं कि ज्यादातर विपक्ष एकजुट हो जाए। विपक्ष का एकसाथ आना देश के भले के लिए है। नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी विदेश से आएंगी तो मैं उनसे भी मिलूंगा।  हम मुख्य मोर्चा बनना चाहते हैं, तीसरा मोर्चा नहीं। विपक्ष को एकजुट करने का यह काम जारी रखूंगा। वही नीतीश की मुलाकात को लेकर  पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, देश इस तरह के 'अवसरवादी' गठबंधनों से आगे निकल गया है।  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व रखते  है। नीतीश कुमार 'राजनीतिक तीर्थयात्रा' पर हैं। वह दिल्ली की यात्रा कर रहे हैं, जबकि बिहार में रोजाना होने वाली हत्या जैसे गंभीर अपराध के बीच सूखे और उफनती नदियों की बाढ़ आ गई है। उधर  राहुल गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चला रहे हैं।  हलाकि उनके एक बयान जिसमे उन्होंने आटे को लीटर में महंगा बताया था बीजेपी आईटी सेल ने खूब लपका।  लेकिन  राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से से यात्रा की शुरुआत की। राहुल ने इस दौरान भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, इस खूबसूरत जगह से  शुरू करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। राष्ट्रीय ध्वज इस देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के धर्म और भाषा का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने इस मौके पर आरएसएस को भी आड़े हाथों लिया।   गांधी ने कहा, आज भारत अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। मुट्ठी भर बड़े व्यवसाय आज पूरे देश को नियंत्रित करते हैं। पहले ईस्ट इंडिया कंपनी थी जो भारत को नियंत्रित करती थी और आज 3-4 बड़ी कंपनियां हैं जो पूरे भारत को नियंत्रित करती हैं। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर भी केंद्र की सरकार पर निशाना साधा।

MadhyaBharat 7 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.