Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भूसी डैम हादसे में अब तक चार शव बरामद
mumbai, Four bodies recovered , Bhusi Dam accident

मुंबई। पुणे के लोनावला में स्थित भूसी डैम हादसे में अब तक चार लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं, जबकि एक बच्चा अभी भी लापता है। एनडीआरएफ की टीम सोमवार को सुबह से ही लापता बच्चे की तलाश कर रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र के सभी जिलाधिकारियों से पर्यटन स्थलों पर सतर्क रहने की अपील की है।

पुणे के सैयद नगर के अंसारी और खान परिवार के दस लोग भूसी डैम पर रविवार को गए थे। डैम में अचानक पानी बढ़ जाने यह सभी लोग पानी में बह गए थे। इनमें पांच लोगों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया था। इसके बाद मौके पर इन सभी को ढ़ूंढने का काम शुरू किया गया। रविवार शाम तक इनमें तीन लोगों के शव बचाव टीम ने बरामद किए थे। सोमवार को सुबह एनडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू करके एक और शव बरामद किया है। अब तक एक महिला और तीन बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के खतरनाक पर्यटन स्थलों की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। मानसून पर्यटन में ऐसी घटनाओं को रोकने और पर्यटकों को सुरक्षित रखने के लिए सभी खतरनाक स्थानों पर नोटिस बोर्ड लगाने, पर्यटन स्थलों पर लाइफ गार्ड तैनात करने, कार्डियक एंबुलेंस रखने, एसडीआरएफ की टीमें तैनात करने का भी निर्देश दिया है।

इसके साथ ही मुंबई नगर निगम के कमिश्नर को समुद्र तटों को सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया है। सीएम शिंदे ने नागरिकों से अपील की कि वे मानसून पर्यटन का आनंद लें, लेकिन अपने प्रियजनों की जान जोखिम में न डालें, खतरे की चेतावनी को नजरअंदाज न करें।

MadhyaBharat 1 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.