Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
हेमंत सोरेन सरकार में झारखंड को मिला लव जिहाद व लैंड जिहाद : अनुराग ठाकुर
ranchi, Jharkhand ,Anurag Thakur

रांची । भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान इंडी गठबंधन पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि "पिछले पांच वर्ष अगर आप राजद-कांग्रेस-झामुमो की सरकार के देखेंगे तो झारखंड के लोगों को 'लव-जिहाद', 'लैंड जिहाद' ही मिला है। उन्होंने कहा कि जनकल्याण के बजाय 'जिहाद-कल्याण' यहां पर चल रहा है और इसके कई उदाहरण यहां पर आपके सामने हैं। 

 

उन्होंने कहा कि आदिवासी बहनों को बहला-फुसलाकर उनके अधिकार मारे जा रहे हैं। झारखंड की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस करती है। यहां पर जल, जंगल और जमीन का घोर भ्रष्टाचार हुआ है। इस लूट वाली सरकार को अब जनता खुली छूट नहीं देगी।  

 

उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं ने मन बना लिया है कि अब वे भाजपा के साथ चलेगा। हेमंत सोरेन ने कितनी नौकरियां दीं? रिकॉर्ड पेपर लीक का काम हुआ। इन्होंने पेपर लीक तो बंद नहीं करवा पाए, लेकिन इण्टरनेट बंद करवा दिए। सरकार ने माना है कि पांच साल में मात्र 11,400 लोगों को ही नौकरी मिल पाई और बेरोजगारी भत्ता भी नहीं दिया गया।

 

उन्होंने कहा कि महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गई थी लेकिन पांच प्रतिशत भी नहीं मिल पाया है। बृद्ध महिलाओं के लिए कहा था कि इन्हें ढाई हजार रूपये प्रति माह देंगे और वंचित—​शोषित महिलााओं को भी देंगे, इन्होंने उसे अस्वीकार्य कर दिया है। 

MadhyaBharat 14 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.