Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
चन्द्रयान - 'विक्रम' लैंडर सफलतापूर्वक प्रोपल्शन मॉड्यूल से हुआ अलग
new delhi, Chandrayaan,

नई दिल्ली। भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने अपनी चंद्र अन्वेषण यात्रा में गुरुवार को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। प्रज्ञान रोवर को लेकर चल रहा अंतरिक्ष यान का 'विक्रम' लैंडर सफलतापूर्वक प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो गया। इससे मिशन एक कदम और आगे बढ़ गया। इसरो ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

 

इसरो के ट्वीट में कहा गया – “चंद्रयान-3 मिशन: लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने कहा, ‘सवारी के लिए धन्यवाद, दोस्त!’ एलएम को प्रोपल्शन मॉड्यूल (पीएम) से सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है। कल लगभग शाम चार बजे पहले से तय गति कम करने के बाद एलएम थोड़ी निचली कक्षा में उतरने के लिए तैयार है।”

 

 

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से भारत दुनिया में ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं। चन्द्रयान-3 की विशेषता यह है कि यह भारत के प्राकृतिक उपग्रह के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। कोई और अन्य देश अभी तक ऐसा नहीं कर सका है।

MadhyaBharat 17 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.