Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होते ही सात लोगों की हत्या
kolkata, Seven people killed, panchayat elections

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को पंचायत चुनाव के लिए सुबह 07 बजे मतदान शुरू होने के एक घंटे के अंदर ही सात लोगों की हत्या कर दी गई। जान गंवाने वालों में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के पांच और भाजपा एवं माकपा के एक-एक कार्यकर्ता हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है। ये तीनों तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। इसके अलावा राज्यभर में विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा में कई लोग घायल हुए हैं। इनमें तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस, इंडियन सेकुलर फ्रंट (आईएसएफ) और अन्य दलों के कार्यकर्ता हैं।

 

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पूर्व बर्दवान जिले के ग्राम आऊस में माकपा कार्यकर्ता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया, जबकि नदिया के चोपड़ा में तृणमूल कार्यकर्ता को गोली मार दी गई। मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा थाना अंतर्गत कपासडांगा षष्टीतला में सुबह के समय से ही तनाव शुरू हो गया था। कांग्रेस और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प के बाद गोली चली जिसमें बाबर अली नाम के 40 साल के तृणमूल कार्यकर्ता की मौत हो गई। फूलचंद शेख नाम का एक और तृणमूल कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल है। रेजीनगर थाना क्षेत्र के नजीरपुर इलाके में भी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता यासीन शेख को मौत के घाट उतारा गया है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि ये हमले बमों से किए गए।

 

 

मुर्शिदाबाद जिले के खड़ग्राम में एक खाली जमीन पर सरिफुदिन शेख का शव बरामद किया गया। वह भी सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस का ही कार्यकर्ता है। आरोप है कि इन तीनों हत्याओं में माकपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हाथ है।

 

 

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि शनिवार सुबह मतदान शुरू होते ही माकपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं में भी रेजीनगर में हिंसक झड़प शुरू हो गई, जिसमें कम से कम 24 लोग घायल हुए हैं। इसकी वजह से घंटों तक मतदान बंद रहा। इसी तरह से कूचबिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के फालामारी ग्राम पंचायत इलाके में मतदान केंद्र के अंदर बमों से हमला किया गया। इसमें माधव विश्वास नाम के भाजपा के एक पोलिंग एजेंट की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। भाजपा उम्मीदवार भी जख्मी हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

मालदा के मानिकचक गोपालपुर ग्राम पंचायत इलाके में तृणमूल कार्यकर्ता की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। हत्या का आरोप कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगा है। टकराव की घटना में और आठ लोग घायल हैं। भांगड़ के 264 नंबर मतदान केंद्र पर आईएसएफ और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प में आईएसएफ के दो कार्यकर्ता गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में भी कांग्रेस का एक कार्यकर्ता गोली लगने से घायल हो गया है। इसके अलावा भी राज्यभर से जगह-जगह हिंसा की खबरें आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि जिन केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है वे कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।

 

MadhyaBharat 8 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.