Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
यूपी के सुलतानपुर में दो मालगाड़ियों की टक्कर में 8 डिब्बे बेपटरी
sultanpur, 8 coaches derailedtrains collided

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में गुरुवार सुबह दो मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर में आठ डिब्बे बेपटरी होकर अप और डाउन ट्रैक पर फैल गए। इससे लखनऊ और वाराणसी रेल ट्रैक बाधित हो गया। कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। हादसे में चार लोको पायलट घायल हुए हैं। इसमें एक के सिर में पांच टांके लगे हैं। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से दो को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

 

स्टेशन मास्टर एसएस मीना ने बताया कि प्रथम दृष्टया वाराणसी की तरफ से आ रही मालगाड़ी के लोको पायलट की लापरवाही के कारण दुर्घटना हुई। उसे होम सिग्नल पर रोकने का संकेत दिया गया था। फिलहाल, जांच के बाद ही दुर्घटना के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

गुरुवार सुबह लोको पायलट अनिल कुमार सुलतानपुर से मालगाड़ी लेकर मुगलसराय की ओर जा रहे थे, तभी वाराणसी की ओर से लोको पायलट आरके गुप्ता मुगल सराय की ओर से मालगाड़ी लेकर उसी ट्रैक पर आ गया। नतीजा ये हुआ कि रेलवे स्टेशन से 25 कदम की दूरी पर स्थित गभड़िया ओवर ब्रिज के नीचे दोनों मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि इसके आठ डिब्बे बेपटरी होकर अप और डाउन ट्रैक पर फैल गए। इससे लखनऊ और वाराणसी रेल ट्रैक बाधित हो गया है। कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

 

इंजीनियरिंग, परिचालन, सिग्नल समेत अन्य विभाग के अफसर मौके पर रेल यातायात सामान्य बनाने में युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल का जायजा लेने और राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के निर्देश पर एसडीएम सीपी पाठक मौके पर पहुंचे। मंडल रेल प्रबंधक ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

इन ट्रेनों का रूट परिवर्तित

रेलवे के अनुसार इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन रायबरेली, प्रतापगढ़ होकर वाराणसी जाएगी। कोटा-पटना एक्सप्रेस लखनऊ से प्रतापगढ़ होकर वाराणसी जाएगी। इसी तरह फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन भी वाराणसी जाएगी। वाराणसी को जाने वाली शटल एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त की गई हैं।

हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन, बेगमपुरा एक्सप्रेस एवं देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन प्रतापगढ़ होकर वाराणसी जाएगी। फ़ैजाबाद एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी मेल, सरयू एक्सप्रेस अप-डाउन, वाराणसी पैसेंजर ट्रेन कैंसिल की गई है। महामना एक्सप्रेस ट्रेन प्रतापगढ़ होकर वाराणसी जाएगी। मुंबई जाने वाली साकेत एक्सप्रेस ट्रेन जौनपुर होकर प्रयागराज जाएगी। बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन प्रतापगढ़ होकर लखनऊ जाएगी।

MadhyaBharat 16 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.