Since: 23-09-2009
यूपी मॉडल की उठी मांग
कर्नाटक में लगातार हत्या के मामले बढ़ने लगे हैं। कर्नाटक में 10 दिन में ये तीसरी हत्या हुई है।एक बार फिर मंगलुरु में गुरुवार शाम कुछ नकाबपोश हमलावरों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा। फिर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल मो. फाजिल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। 26 जुलाई को दक्षिण कन्नड़ जिले में भाजयुमो नेता की हत्या की गई थी। दक्षिण कन्नड़ में ही 19 जुलाई को मो. मसूद पर 8 लोगों ने हमला किया था। उनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस तरह हो रही हत्याओं ने शासन , प्रशासन और कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान कहड़ा कर दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हम इन मामलों में सख्त एक्शन लेंगे। अब आप इसे यूपी मॉडल कहिए या फिर कर्नाटक मॉडल।हत्या को लेकर पुलिस ने बताया कि सुरथकल इलाके में फाजिल की हत्या तब हुई, जब वो कपड़े की दुकान के बाहर अपने परिचित से बात कर रहे थे। चार लोग कार से आए और उस पर हमला किया। चारों लोगों ने चेहरे को ढंक रखा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाजिल पुलिस का इंफॉर्मर था। इस मामले में पुलिस ने 12 संदिग्धों को पकड़ा है। कृष्णापुर, कुलाई, सूरतकल में 144 लागू की गई है। वहीं भाजपा नेताओं की हत्या से अब भाजपा के लोग न खुश हैं। हत्या के बाद कर्नाटक में कई कार्यकर्ता और विधायकों ने मांग की थी कि योगी मॉडल लागू किया जाए। जिस तरह यूपी में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों के घर बुलडोजर से गिराए जा रहे हैं, वैसा ही एक्शन कर्नाटक में भी लिया जाए। आपको बता दें प्रवीण की हत्या के बाद भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के इस्तीफे जारी हैं।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |