Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जम्मू-कश्मीर को बनाएंगे सुरक्षित व समृद्ध, यह मोदी की गारंटीः नरेन्द्र मोदी
doda,   Jammu and Kashmir , Narendra Modi

डोडा । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को एक चुनावी रैली में कहा कि हम एक सुरक्षित जम्मू-कश्मीर का निर्माण करेंगे। यह चुनाव जम्मू-कश्मीर का भाग्य तय करेगा। मोदी ने कहा कि वे आपके इस प्यार और आशीर्वाद का बदला देश के लिए और अधिक मेहनत कर चुकाएंगे। हम सब मिलकर एक सुरक्षित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर बनाएंगे, यह मोदी की गारंटी है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने डोडा की चुनावी जनसभा में कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के तीन राजनीतिक परिवारों ने राज्य को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि परिवारों ने स्वार्थ के लिए आतंकवाद पर आंखें मूंद लीं। अब तक ‘परिवारवाद’ ने युवाओं को आगे नहीं आने दिया और इसीलिए 2014 में सत्ता में आने के बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर में युवाओं के नए नेतृत्व को आगे लाने की कोशिश की है। फिर 2018 में यहां पंचायत चुनाव हुए, 2019 में बीडीसी चुनाव हुए और 2020 में पहली बार डीडीसी चुनाव हुए ताकि जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र जमीनी स्तर तक पहुंचे। जम्मू-कश्मीर में इस बार का विधानसभा चुनाव तीन परिवारों और जम्मू-कश्मीर के युवाओं के बीच है। एक परिवार कांग्रेस का है, एक परिवार नेशनल कॉन्फ्रेंस का है और एक परिवार पीडीपी का है। इन तीनों परिवारों ने जम्मू-कश्मीर में आप लोगों के साथ जो किया है, वह किसी पाप से कम नहीं है।

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने कहा कि आजादी के बाद से ही हमारा प्यारा जम्मू-कश्मीर विदेशी ताकतों के निशाने पर आ गया। इसके बाद इस खूबसूरत राज्य को परिवारवाद ने खोखला करना शुरू कर दिया। यहां जिन राजनीतिक दलों पर आपने भरोसा किया, उन्होंने आपके बच्चों की चिंता नहीं की। उन्होंने सिर्फ और सिर्फ अपने बच्चों को आगे बढ़ाया। जम्मू-कश्मीर के नौजवान आतंकवाद में पिसते रहे और परिवारवाद को आगे बढ़ाने वाली पार्टियां मौज करती रहीं। इन लोगों ने जम्मू-कश्मीर में नए नेतृत्व को कहीं भी, कभी भी उभरने ही नहीं दिया। 

 

उन्होंने कहा कि आपके इसी विश्वास को आगे बढ़ाते हुए भाजपा ने आपके लिए एक से बढ़कर एक संकल्प लिए हैं। आज ही हमने टीका लाल टपलू को याद किया है, उन्हें श्रद्धांजलि दी है। तीन दशक से ज्यादा हो गए, इसी दिन उन्हें आतंकियों ने शहीद किया था। उनकी हत्या के बाद कश्मीरी पंडितों के साथ अत्याचार का एक अंतहीन सिलसिला चला। ये भाजपा है, जिसने कश्मीरी पंडितों की आवाज उठाई और उनके हित में काम किया। भाजपा ने कश्मीरी हिंदुओं की वापसी और पुनर्वास के लिए टीका लाल टपलू योजना बनाने का ऐलान किया है। इससे कश्मीरी हिंदुओं को उनका हक दिलाने में तेजी आएगी।

 

उल्लेखनीय है कि भाजपा जम्मू संभाग की सभी 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पिछली जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भाजपा के 25 विधायक थे। प्रधानमंत्री मोदी के भी 19 सितंबर को घाटी का दौरा करने की उम्मीद है जब वह श्रीनगर शहर में भाजपा की एक अन्य चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों के लिए तीन चरणों- 18 व 25 सितंबर और एक अक्टूबर को वोटिंग होगी। मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। जम्मू-कश्मीर में 10 वर्षों के बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं तथा अनुच्छेद 370 और 35ए के निरस्त होने के बाद यह पहला चुनाव है।

MadhyaBharat 14 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.