Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आतंकवाद से पीड़ित हूं, मुझे इसकी ज्यादा समझ-राहुल गांधी
rahul gandhi rallly in karnatka

राहुल गांधी ने कर्नाटक की रैली में आज दो जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए आतंकवाद को लेकर बात की।बेलगावी की रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मुझसे ज्यादा आतंकवाद को कोई नहीं समझ सकता।राहुल ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या को याद करते कहा कि- आतंकवादियों ने मेरे परिवार के कई लोगों की जान ली। ऐसे में आतंकवाद क्या होता है और ये क्या करता है, प्रधानमंत्री से ज्यादा इसकी समझ मुझे है। बेलगावी के बाद राहुल ने चिकोडी में एक जनसभा को संबोधित किया।पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा में कांग्रेस को लेकर टिप्पणी की थी, कि यह पार्टी आतंकवादियों का समर्थन करती है। जिसका जवाब देते हुए आज राहुल ने कहा - हमारे पीएम आतंकवाद की बात करते हैं, उनसे बेहतर मैं आतंकवाद को समझता हूं। मेरे परिवार के लोगों को आतंकवादियों ने मारा, मेरी दादी को मारा मेरे पिता को मारा। पीएम से बहुत बेहतर आतंकवाद क्या होता है और ये क्या करता है उसे मैं समझता हूं। राहुल ने कहा - पिछले 3 सालों में बीजेपी ने कर्नाटक में चोरी का रिकार्ड तोड़ दिया। प्रधानमंत्री कर्नाटक आते हैं, मगर भ्रष्टाचार के बारे में एक भी बात नहीं करते।राहुल गांधी ने बेरोजगारी मुद्दे पर बात करते हुए कहा - देश में आज 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। इस बेरोजगारी से कर्नाटक के युवा भी परेशान हैं। हम वादा करते हैं सरकार बनने पर हर ग्रेजुएट को दो साल तक हर महीना 3000 रुपए देंगे वहीं डिप्लोमा होल्डर को हर महीने 1500 रुपए देंगे।

 

MadhyaBharat 6 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.