Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
प. बंगाल में पंचायत चुनाव के पहले भाजपा नेता की हत्या
kolkata, musical scale. BJP leader killed

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए आठ जुलाई को मतदान होना है। मतदान से महज 48 घंटे पहले बीरभूम जिले में हिंगला ग्राम पंचायत के भाजपा के बूथ उपाध्यक्ष दिलीप म्हारा (48 ) की हत्या की गई है। उनका शव घर के पास सड़क पर फेंक दिया गया। घटना बुधवार रात की है।

 

भारतीय जनता पार्टी के गुरुवार सुबह जारी बयान में बताया गया है कि बुधवार रात से वह लापता थे। आज सुबह उनका शव सड़क किनारे मिला। उनकी गर्दन में चोट के निशान हैं। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीरभूम के पुलिस अधीक्षक राज नारायण मुखर्जी ने इसकी पुष्टि की है।

 

इसके अलावा मुर्शिदाबाद के बेलडांगा महेशपुर गांव में आज तड़के एक व्यक्ति का लहूलुहान शव घर के पास मिला है। मौके पर बम बांधने सामान मिला है।उसकी पहचान कमाल शेख के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह बम सप्लाई किया करता था। इसी के साथ पंचायत चुनाव में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।

 

मुर्शिदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता रियाजुल मंडल( 55) और अजबार मंडल (55) पर बुधवार रात बम से हमला किया गया है। घटना मुर्शिदाबाद के डोमकल घोड़ामारा पंचायत की है। आरोप है कि तृणमूल उम्मीदवार सजुमा बीवी के पति सहित अन्य तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमले किए।

 

MadhyaBharat 6 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.