Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अडानी मुद्दे पर हंगामें के बीच संसद की कार्यवाही सोमवार के लिए स्थगित
new delhi, Parliament adjourned, uproar over Adani issue

नई दिल्ली। विपक्ष के भारी हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक लिए स्थगित कर दी गई है।

बजट सत्र के चौथे दिन आज जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरु हुई विपक्षी सांसद अडानी मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग को लेकर हल्ला करने लगे। जिसके बाद सदन की कार्यवाही पहले दोपहर दो बजे तक लिए स्थगित करनी बड़ी बाद में फिर हंगामा होने के कारण सोमवार को 11 बजे तक लिए लोकसभा की कार्यवाही स्थगित की गई।

 

वहीं राज्यसभा में भी विपक्ष के हंगामा जारी रखने से कार्यवाही को पहले ढाई बजे तक के लिए स्थगित किया गया बाद में पुन: हंगामा को देखते हुए राज्यसभा को सोमवार सुबह 11 बजे तक लिए स्थगित किया गया। आज कई विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद के दोनों सदनों में स्थगन नोटिस प्रस्तुत कर अडानी समूह और चीन के साथ सीमा की स्थिति पर तत्काल चर्चा की मांग की थी।

 

विपक्षी कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि सत्ता के सर्वोच्च स्तरों से संरक्षण प्राप्त अडानी महाघोटाले को लेकर विपक्ष द्वारा जेपीसी की मांग के डर से मोदी सरकार ने संसद के दोनों सदनों को स्थगित कर दिया।

 

इससे पहले विपक्षी दलों के सदन के नेताओं की बैठक विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में सुबह 10 बजे हुई। इसमें सदन के भीतर रणनीति पर विचार के लिए चर्चा की गई। जयराम रमेश ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि केवल एक स्वतंत्र जांच ही एलआईसी, एसबीआई और अन्य संस्थानों को प्रधानमंत्री द्वारा अडानी समूह में निवेश करने के लिए मजबूर करने से बचाएगी।

 

बैठक से पूर्व मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि आगे कैसे बढ़ना है, इस पर विपक्षी दलों के फ्लोर नेताओं की बैठक बुलाई गई है। हम बैठक में आगे की कार्रवाई पर चर्चा करेंगे। हमने कल नोटिस दिया था लेकिन कोई चर्चा नहीं हुई थी।

MadhyaBharat 3 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.