Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिला आईईडी
srinagar,IED ,Srinagar-Baramulla National Highway

श्रीनगर। श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग के अंतर्गत जांगम फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह आईईडी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से उसे निष्क्रिय कर दिया गया है। इसके बाद श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात की आवाजाही बहाल हो सकी।

 

 

जानकारी के अनुसार जांगम फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह एक संदिग्ध वस्तु दिखने पर पुलिस, 29आरआर और सीआरपीएफ की एक टीम मौके पर पहुंची। संदिग्ध वस्तु का पता लगाने के लिए तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। इस दौरान श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात की आवाजाही रोक दी गई। कुछ ही देर में बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया और जांच करने पर पता चला कि यह एक आईईडी है। बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को एक सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया और आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। इसके बाद मार्ग पर यातायात दोनों ओर से बहाल कर दिया गया। इस बीच सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की संभावना के चलते तलाशी अभियान चलाया है।

MadhyaBharat 31 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.