Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मोदी सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज
new delhi,  stir regarding ,Modi government intensifies

नई दिल्ली। केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार बनाने जा रही है। इससे पहले सरकार की रूप रेखा पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को भाजपा की अहम बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हो रही है।

इस बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित कई नेता मौजूद है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बैठक में शुक्रवार को होने वाली संसदीय दल की बैठक से पहले सरकार की रूपरेखा तय की जाएगी। इसके साथ सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल की रूप रेखा पर भी मंथन किया जा रहा है। साथ ही मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सहयोगी दलों की मांगों पर भी चर्चा संभव है। बैठक में कई राज्यों में भाजपा के खराब प्रदर्शन की भी समीक्षा की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को एनडीए की बैठक हुई, जिसमें नरेन्द्र मोदी को नेता चुना गया और इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया गया। सभी सहयोगी दलों ने भी अपना समर्थन नरेन्द्र मोदी को दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में 9 जून को शपथ ले सकते हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

MadhyaBharat 6 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.