Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अरब सागर में​ गिरे `एएलएच ध्रुव' ​का मलबा मिला
new delhi, Debris of

नई दिल्ली ।​ पोरबंदर तट के पास ​अरब सागर में​ सोमवार रात गिरे भारतीय तटरक्षक बल ​(आईसीजी) के एएलएच​ ध्रुव का मलबा बरामद हो गया है।​ सर्च ​ऑपरेशन​ के दौरान एक गोताखोर ​को बरामद​ कर लिया गया है, जबकि ​हेलीकॉप्टर​ के दोनों लापता पायलट और एक गोताखोर की तलाश ​में ऑपरेशन शुरू किया गया है​।

 

​गुजरात में चक्रवाती मौसम के दौरान​ बिगड़े हालात का मुकाबला करने और राहत एवं बचाव कार्य के लिए भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ​के एडवांस लाइट ​​हेलीकॉप्टर ​(एएलएच) ध्रुव​ को लगाया गया था।​ इस दौरान ​हेलीकॉप्टर​ के जरिये 67 लोगों की जान बचाई​ गई।​ हेलीकॉप्टर​ को 2 सितंबर ​की रात लगभग ​11.00 बजे भारतीय ध्वज वाले मोटर टैंकर हरिलीला पर सवार गंभीर रूप से घायल चालक दल के चिकित्सा निकासी के लिए पोरबंदर से लगभग 45 किलोमीटर दूर समुद्र में उतारा गया​। यह कार्यवाही पोत के मालिक ​की ओर से सहायता के लिए अनुरोध मिलने के बाद की गई।

 

आईसीजी ​के कमांडर अमित उनियाल ने बताया कि ​मेडिकल निकासी मिशन पर ​निकले एएलएच ​हेलीकॉप्टर​ में ​दो पायलट और दो गोताखोर सवार थे​।​ ऑपरेशन के दौरान​ इन्हें समुद्र में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी​​।​ यह घटना उस समय हुई जब हेलीकॉप्टर निकासी के लिए पोत के पास पहुंच रहा था।​ इसके बाद शुरू किये गए सर्च ​ऑपरेशन​ के दौरान हेलीकॉप्टर​ का मलबा मिल गया और एक गोताखोर ​को बरामद​ कर लिया गया।​ ​हेलीकॉप्टर​ के दोनों लापता पायलट और एक गोताखोर की तलाश ​में 04 ​जहाजों और दो ​विमानों ​को लगाया गया है।

MadhyaBharat 3 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.