Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
देश को तानाशाही से बचाने की जरूरत : केजरीवाल
new delhi,  dictatorship, Kejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद पहली बार शनिवार को पत्रकार वार्ता की। इसमें उन्होंने देश को तानाशाही से बचाने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी राजनीतिक विरासत अमित शाह को सौंप देंगे।

राउज एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद संजय सिंह और दिल्ली सरकार के मंत्रियों सहित अन्य नेता मौजूद थे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सत्ता में वापसी के साथ ‘एक देश, एक नेता’ वाली स्थिति बन जाएगी। वे देश के सभी विपक्षी नेताओं को जेल में डाल देंगे जैसे उन्हें जेल में डाला गया। उन्होंने ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे और एमके स्टालिन का नाम लेते हुए कहा कि इन्हें जेल में डाला जाएगा।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पार्टी के नेताओं को ही साइडलाइन कर दिया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पद से हटा दिया। वे जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पद से हटा देंगे। उन्होंने भाजपा में 75 वर्ष की आयु के नियम का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 75 साल का होने के बाद अगले साल पद छोड़ देंगे और अमित शाह को प्रधानमंत्री बनायेंगे। असल में भाजपा को वोट देने का मतलब है अमित शाह को प्रधानमंत्री के लिए वोट करना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल से बाहर आकर उन्होंने कई नेताओं, विशेषज्ञों और जनता से बात की है। इससे उनका अंदाजा है कि भाजपा गठबंधन को 220 से 230 सीटें आयेंगी। उनकी हर राज्य में सीटें कम होंगी। इससे इंडिया गठबंधन अपनी सरकार बनाएगा।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि उन्हें पद से प्यार नहीं है लेकिन पद पर बने रहना उनकी मजबूरी है। असल में वे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने बिना बताये ही अपने कई नेताओं को भ्रष्टाचार के मामले में जेल में डाल दिया।

MadhyaBharat 11 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.